- Hindi News
- गंदे पानी कीचड़ के जमाव से नाले की तरह दिखती है सड़क
गंदे पानी-कीचड़ के जमाव से नाले की तरह दिखती है सड़क
वार्डक्रमांक 28 का ज्यादातर इलाका पॉश कॉलोनी वाला क्षेत्र है। बावजूद इसके यहां नालियों की समुचित सफाई नहीं होती। लोग कहते हैं कि हमें खुद पैसे देकर नालियों की सफाई कराना पड़ती है। जो मलबा निकलता है, उसे भी नगरपालिका कर्मचारी ट्रॉली में भरवाकर नहीं ले जाते। वार्ड की पार्षद कभी समस्याएं जानने नहीं आतीं कि लोग किस हाल में जी रहे हैं। कई सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। जिनके गड्ढों में पानी भरने से लोग उसमें गिर जाते हैं। वार्ड का एक बड़ा नाला कच्चा है, जिसके कारण पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। जिससे नीवें खराब होकर मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
सवाल: आपकेवार्ड का कच्चा नाला पानी के कटाव से चौड़ा होता जा रहा हैω ?
पार्षद:इसेबनवाने के लिए प्रयास किया था, लेकिन यहां एक्सीलेंस रोड वनखंडी पर प्रस्तावित है और उसमें दोनों ओर नाले भी बनेंगे।
सवाल:वार्डमें नालियों की सफाई नहीं होती, लोग पैसे देकर सफाई कराते हैं ω?
पार्षद:हमारावार्ड बड़ा है, जबकि हमें सफाई कर्मचारी मात्र 10 मिले हैं। इसके कारण समुचित सफाई नहीं हो पाती, हम कर्मचारी बढ़वाने का प्रयास कर रहे हैं।
सवाल:आपकेवार्ड में कई जगह सड़कों पर अतिक्रमण पसरा है ω?
पार्षद:हमनेप्रयास किया, लेकिन अतिक्रमण हटाने को कोई तैयार नहीं है। जनता-जनार्दन से जोर जबरदस्ती तो कर नहीं सकते। लोगों ने नालियों पर पत्थर रख लिए हैं, जिससे सफाई नहीं हो पाती।
सवाल:वार्डमें सड़कों का निर्माण नहीं हुआ, गड्ढे हो रहे हैं ω?
पार्षद:गांधीकॉलोनी में कोई रोड बगैर बनी छोड़ी नहीं है। एक रोड को डामरीकृत बनवाना है, इसलिए उसका काम पिछड़ रहा है।
‘अतिक्रमण हटाने जनता से नहीं कर सकते जोर-जबरदस्ती’
जनता की परेशानी जानने नहीं आतीं पार्षद
Ãहमारेवार्ड में पार्षद ने कोई विकास नहीं कराया है। वार्ड में जगह-जगह नालियों में मलबा भरा है, कहीं कोई सफाई नहीं हो रही है। हम लोगों को खुद पैसे खर्च करके प्राइवेट तौर पर नालियां साफ कराना पड़ती हैं। पार्षद कभी जनता की परेशानी नहीं पूछती हैं।’’
मीनायादव, पार्षद पद कींपराजित प्रत्याशी
Áपार्षद नेयह किया दावा
{01करोड़रुपए से अधिक के कार्य कराए।
{08गलियों में नल की पाइप लाइन बिछवाई।
{03बोर आठ इंची वाले बनवाए हैं।
{08सीमेंट कंक्रीट रोडें डलवाई हैं।
{20हैंडपंप लगवाए हैं।
{10लाख रुपए की स्ट्रीट लाइटें ल