पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दतहरा वाटर प्रोजेक्ट से 22 गांव को मिलेगा पीने का पानी

दतहरा वाटर प्रोजेक्ट से 22 गांव को मिलेगा पीने का पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रोजेक्ट के लिए चल रही है ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया

भास्करसंवाददाता|मुरैना

माताबसैयाक्षेत्र के 22 गांव को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए जल निगम 30 करोड़ रुपए की लागत से दतहरा वाटर प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेगा। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

दतहरा वाटर प्रोजेक्ट से दतहरा, माताबसैया, मिरघान, परी‘छा, डोमपुरा, अजनौधा, सुरजनपुर, खेरियाकला, काजीबसई, नगरा, कोतवाल, बिचोला, बमरौली, मदनबसई, गिरगौनी, बिराहवली, बरेठा, खेरा, नरसिंहपुर, बिचोला का पुरा आदि गांवों की 37 हजार आबादी को पेयजल सप्लाई की जाएगी। वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के लिए कोतवाल डैम से पानी का आरक्षण किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि उक्त गांवों में गर्मी के सीजन में पीने के पानी की किल्लत रहती है।

वाटर प्रोजेक्ट से जोड़े गए 22 गांव की वर्तमान 37 हजार आबादी के अलावा, आगामी 20 साल बाद की 60 हजार से ज्यादा जनसंख्या के लिए पीने के पानी के समुचित प्रबंध दतहरा वाटर प्रोजेक्ट से किए गए हैं। इस परियोजना पर 30 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। प्रदेश का जल निगम इस प्रोजेक्ट पर काम करा रहा है।

जल निगम ने दतहरा वाटर प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराने के लिए अगस्त 13 से अब तक तीन बार टेंडर प्रक्रिया की लेकिन देश-प्रदेश की किसी निर्माण एजेंसी ने टेंडर डालने में रुचि नहीं ली। अब जल निगम ने चौथी बार फ्लोट कर टेंडर प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है।

कोतवाल डैम से बीस गांव को पीने का पानी दिया जाएगा।

ऑनलाइन टेंडर बुलाए हैं

^दतहरावाटर प्रोजेक्ट से माताबसैया क्षेत्र के 22 गांवों को पीने का पानी मुहैया कराया जाएगा। प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराने के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया चल रही है।\\\'\\\' कुलदीपसिंह कंग, प्रोजेक्ट इंजीनियर जल निगम