- Hindi News
- ओपन बोर्ड परीक्षा में बैठे 371 छात्र, 655 गैरहाजिर
ओपन बोर्ड परीक्षा में बैठे 371 छात्र, 655 गैरहाजिर
कक्षा12 की ओपन वोर्ड परीक्षा में सोमवार को नया नजारा सामने आया। इस परीक्षा में 1026 परीक्षार्थी बैठने थे, लेकिन इनमें से मात्र 371 परीक्षार्थी ही पेपर देने उपस्थित हुए। जबकि 655 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसका कारण बताया जाता है कि इस परीक्षा का टाइम टेबल तीन बार परिवर्तित हुआ। जिसके कारण परीक्षार्थी कम संख्या में उपस्थित हो पाए।
सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शहर के एक्सीलेंस हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक एक, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक दो समेत महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्रों पर ओपन बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। कक्षा 12 की इस परीक्षा में सोमवार को सुबह की शिफ्ट में कॉमर्स विषय में अकांउट का पेपर था। जिसमें केवल 22 परीक्षार्थी बैठने थे। गौर करने वाली बात रही कि इस परीक्षा में तीनों केंद्रों पर मिलाकर कुल तीन परीक्षार्थी बैठे। दोपहर की शिफ्ट में केमिस्ट्री के पेपर में 1004 परीक्षार्थी दर्ज थे, लेकिन इनमें से मात्र 368 परीक्षार्थी ही पेपर देने आए। बाकी 636 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के सेंटर पर देखने को मिला कि वहां परीक्षार्थी पास-पास बैठाए गए थे। दैनिक भास्कर का फोटो कैमरा देखकर परीक्षक ने तत्काल इन परीक्षार्थियों को दूर-दूर बैठा दिया।
परीक्षा देती एक महिला