पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माल गोदाम पर एप्रोच रोड बने तो शहर में रुके ट्रकों का प्रवेश

माल गोदाम पर एप्रोच रोड बने तो शहर में रुके ट्रकों का प्रवेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिकारपुर फाटक माल गोदाम प्लेटफार्म की एप्रोच रोड को बनाने के लिए बजट की जुगत भी नगरपालिका ने कर ली है। क्योंकि शहर की एमएस रोड के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास का जो पैसा आया था, वह रोड अब नगरपालिका नहीं बनवाएगी। इसलिए पांच करोड़ रुपए नपा के पास हैं। अब पेंच है कि इस बजट को खर्च करने का स्थान परिवर्तन कराना है। इसकी मंजूरी के लिए पत्र राज्य शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने पर ही इस तीन किमी लंबाई की रोड का काम शुरू हो सकेगा।

एप्रोच रोड बनाने के लिए शासन को भेजा है प्रस्ताव

^शिकारपुर माल गोदाम प्लेटफार्म की एप्रोच रोड बनाने हमारे पास पांच करोड़ का बजट भी है। हमने सड़क के संबंध में एक प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है।\\\'\\\' रूपेशउपाध्याय, सीएमओ नपा/ डिप्टी कलेक्टर

क्या है विषम स्थिति

{मुरैना का रेलवे स्टेशन बीच शहर में बना है। साथ ही इसी पर माल उतारा लादा जाता है।

{ मालगाड़ियों से उतरने लदने वाले माल को फैक्टरियों वेयर हाउसों से ट्रक लेकर शहर से गुजरते हैं।

{ एक मालगाड़ी में 25 हजार कट्‌टे आते हैं, जो 100 ट्रकों से ढोए जाते हैं, जिससे सड़क पर दबाव रहता है।

{ रोजाना ये 100 ट्रक शहर की एमएस रोड, नैनागढ़ रोड, वेयर हाउस रोड अन्य सड़कों से गुजरते हैं।

हालातयूं खराब हैं

{मालगाड़ी के माल की ढुलाई करने वाले ट्रक भीड़ भरे बाजार से गुजरते हैं तो दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं।

{ बाजार की सड़कों पर ऑटो रिक्शा, जीप-कार, बाइक-स्कूटरों साइकिलों का दबाव पहले से है।

{ अन्य वाहनों के बीच ट्रकों की भरमार से हालात खराब होते हैं क्योंकि दुर्घटना होने पर जाम भी लग जाता है।