- Hindi News
- घरों में घुस रहा नाले का पानी,ड्रेनेज सिस्टम फेल
घरों में घुस रहा नाले का पानी,ड्रेनेज सिस्टम फेल
नपा ने गंदे पानी के बहाव के लिए कई सालों से एक नाला तक नहीं खुदवाया
भास्करसंवाददाता| मुरैना
पुरानी हाउसिंग कालोनी के आलीशान मकान सिर्फ नाम के रह गए हैं। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के कारण नाले का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। समस्या, जटिल होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
डेढ़ हजार से ’यादा आवासों की साढ़े तीन दशक पुरानी कालोनी में लोगों ने मकान तो 50 से 60 लाख रुपए कीमत के खरीद लिए हैं लेकिन आवासों का ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के कारण नाले का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। इस कारण लोग तो बाथरूम में बैठकर नहा पा रहे हैं और ही टॉयलेट का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। दोनों ही समस्याएं ऐसी हैं जिनके तात्कालिक हल के लिए लोग पड़ौसी के घर में भी नहीं जा सकते क्योंकि पड़ौस के लोग भी उसी समस्या से जूझ रहे हैं।
गंदा पानी घर में रहा है
^नालेका गंदा पानी घर में रहा है। इससे परिजन को प्रसाधन संबंधी परेशानी हो रही है। एमएमशुक्ला, व्याख्याता पुरानी हाउसिंग काॅलोनी
गंदा पानी घर में रहा है
^नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा मिल चुका है लेकिन नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। नालों की गंदगी के बहाव के लिए नगर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सौरभसोलंकी, संभागीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस
ये है समस्या का कारण
{पुरानी हाउसिंग काॅलोनी को नपा ने अपने पजेशन में तो ले लिया लेकिन बीते 25 साल में उसके ड्रेनेज सिस्टम को डवलप नहीं कराया।
{ पुरानी हाउसिंग कालोनी के नाले-नालियों के पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है।
{ नैनागढ़ रोड का लेवल ऊंचा होने के कारण पुरानी हाउसिंग कालोनी का गंदा पानी नैनागढ़ के नाले में प्रवाहित नहीं हो पा रहा है।
{ 10 साल पुरानी समस्या को हल करने के लिए नगर पालिका ने कोई कच्चा नाला तक नहीं खुदवाया है।