निकाली हरिनाम संकीर्तन यात्रा
मुरैना। प्रेमप्रकाशआश्रम का बारहवां वार्षिक महोत्सव शनिवार को प्रारंभ किया गया। आज सुबह हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने झांकियां लगाई साथ ही इस यात्रा में श्रद्धालू भजन-कीर्तन की धुनों पर झूमते हुए चल रहे थे। शाम के समय आश्रम पर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी तादाद में श्रद्धालू मौजूद थे। कार्यक्रम 11 फरवरी तक जारी रहेगा जिसमें कई तरह के धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।