पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोपीनाथ की पुलिया से महादेव नाका तक टूटेंगे मकान,सर्वे शुरू

गोपीनाथ की पुलिया से महादेव नाका तक टूटेंगे मकान,सर्वे शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार अतिक्रमण हटाना ही पड़ेगा

मुरैना।
मंडी गेट से महादेव नाका तक बनाई जा रही एक्सीलेंस सड़क की चौड़ाई 12 मीटर सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका जल्द ही गोपीनाथ की पुलिया से लेकर शंकर बाजार तक बने कुछ मकानों को तोड़ेगी। अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए इन दिनों सर्वे कार्य चल रहा है।

एक्सीलेंस सड़क के निर्माण को समयसीमा में पूरा कराने के लिए पीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी ने नगर पालिका से 12 मीटर की चौड़ाई में सड़क मार्ग उपलब्ध कराने की बात कही है। गर्ल्स स्कूल से लेकर महादेव नाका तक 500 मीटर की लंबाई में 50 से ’यादा मकान ऐसे हैं जो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। इसके चलते उक्त सड़क मार्ग की चौड़ाई कई स्थानों पर 12 मीटर से कम रह गई है। चूंकि एक्सीलेंस सड़क की डीपीआर में 12 मीटर चौड़ाई को तकनीकी स्वीकृति मिली है इसलिए नगर पालिका की यह जिम्मेदारी बन गई है कि गर्ल्स स्कूल से लेकर शंकर बाजार तक नाप कराकर पूरी सड़क को स्वीकृति के अनुरूप चौड़ा कराया जाए।

नगर पालिका की एक पांच सदस्यीय टीम इस बात का सर्वे कर रही है कि गर्ल्स स्कूल से लेकर महादेव नाका के बीच किस-किस स्थान पर अतिक्रमण कर सड़क को संकुचित किया गया है। इसके लिए स्टेट टाइम का संवत 60 का नक्शा उपयोग में लाया जा रहा है। सर्वे कंपलीट होने के साथ ही अतिक्रमण की जद वाले मकान दुकानों को तोड़ने के लिए उन पर लाल निशान लगाए जाएंगे। भवन स्वामियों को अतिक्रमण तोड़ने के लिए समय दिया जाएगा। नियत समय में अतिक्रमण साफ नहीं किया गया तो नगर पालिका अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने के लिए स्वतंत्र होगी।
नगर पालिका शहर में 12 करोड़ रुपए की लागत से तीन एक्सीलेंस सड़कों का निर्माण कार्य करा रही है। सबसे पहली सड़क का निर्माण कार्य मंडी गेट से महादेव नाका मार्ग का हुआ था। 12 मीटर चौड़ाई की इस सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया जाएगा। एक्सीलेंस सड़क बनने के बाद नए रूटों पर शहर के ट्रेफिक को डायवर्ट किया जाएगा ताकि एमएस रोड पर ट्रेफिक का दबाव कम हो सके।

वनखड़ी रोड पर भी चलेगा बुलडोजर : एक्सीलेंससड़क के निर्माण कार्य में शुमार वनखंडी रोड भी कई स्थानों पर 60 फीट चौड़ी नहीं है। इस कारण निर्माण एजेंसी को सड़क की चौड़ाई 60 फीट तैयार करने में दिक्कत रही है। चूंकि वनखंडी रोड का निर्माण कार्य भी समयसीमा में पूरा किया जाना है इसलिए नगर पालिका वहां भी पक्के मकान तोड़ने के लिए बुलडोजर चलाएगी।