- Hindi News
- भाजपा किसान मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक आज
भाजपा किसान मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक आज
मुरैना | भारतीयजनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय पर 8 फरवरी को आयोजित की गई है। जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मुकेश भारद्वाज ने बताया कि बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष अनूप सिंह भदौरिया, विधायक सूबेदार सिंह रजौधा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनरेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिसमें महा सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी।