पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लघु वेतन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

लघु वेतन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम को दिए गये ज्ञापन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वृत्तिकर से मुक्त रखने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण किए जाने हेतु शासन स्तर पर स्पष्ट नीति जारी करें, भृत्य चपरासी का पद परिवर्तित कर कार्यालय सहायक का पदनाम किया जावे, ग्राम रक्षक, कोटवार एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता को भी सहायक का पदनाम दिया जावे।
राजस्व विभाग के तहसीलों में प्रोसेस सर्वेयर को छ: माह के लिए नियमित सेवा में रखा जाता है उन्हें पूर्णकालिक सेवक घोषित किया जावे जैसी मांगे शामिल की गई थीं।