पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कड़ी सुरक्षा में हुआ रीपोल, बढ़ी वोटिंग

कड़ी सुरक्षा में हुआ रीपोल, बढ़ी वोटिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(डोंगरपुर किरार गांव में मतपेटी में वैलेट पेपर डालती महिला मतदाता।)
मुरैना। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत शनिवार को डोंगरपुर किरार गांव में पोलिंग नंबर 105 पर पुनर्मतदान कराया गया। री-पोल में यहां मुख्य मतदान के मुकाबले 22 वोट बढ़े। यहां पांच फरवरी को मुख्य मतदान के दिन सरपंच पद के प्रत्याशी भूपति किरार उर्फ भूरा ने एक मतपेटी तालाब में फेंक दी थी। शनिवार को यहां री-पोल के दौरान पूरा गांव पुलिस छावनी बना रहा।

याद रहे, पांच फरवरी को सुबह सात बजे से पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मुरैना जौरा जनपद के गांवों में शुरू हुआ था। तब सुबह 8.45 बजे डोंगरपुर किरार गांव के पोलिंग नंबर 105 पर सरपंच पद के प्रत्याशी भूरा उर्फ भूपति किरार पुत्र सियाराम किरार ने अपने परिजन कल्ला किरार पुत्र भरत सिंह पर सात-आठ समर्थकों के साथ मिलकर धावा बोला। इस पोलिंग से भूरा मतपेटी उठाकर ले भागा और बूथ के पीछे के तालाब में फेंक दी। इस पेटी में 117 वोट डल चुके थे जो पेटी में पानी चले जाने से वोट खराब हो गए। इसकी रिपोर्ट कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी, जहां से री-पोल के निर्देश मिले थे।