पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल लाइन पुलिस ने पर्चियों सहित पकड़े तीन सटोरिए

सिविल लाइन पुलिस ने पर्चियों सहित पकड़े तीन सटोरिए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना |जौरा रोडपर सिविल लाइन पुलिस ने सट्‌टे की पर्चियां ले रहे तीन लोगों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सटोरियो से एक हजार रुपए ढेर सारी सट्‌टे की पर्चियां बरामद की गई हैं। जानकारी के मुताबिक गवधापुरा निवासी दिलीप पुत्र जयाराम, पप्पू उर्फ टीकाराम, कल्लू प्रजापति जौरा रोड स्थित सुरेंद्र गौड़ नामक व्यक्ति की चाय की दुकान पर सट्‌टे की पर्चियां ले रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने 4क सट्‌टा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।