पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की संभागीय बैठक ग्वालियर में कल

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की संभागीय बैठक ग्वालियर में कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | क्षेत्रीयपरिवहन प्राधिकार की चंबल ग्वालियर संभाग की बैठक नौ फरबरी को दोपहर 12 बजे से मोतीमहल ग्वालियर में आयोजित की गई है। बैठक में आरटीए अध्यक्ष डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर हेमंत मुदगल, यात्री वाहनों के लंबित प्रकरण, नवीन परमिट, स्थाई परमिट जारी करने के संबंध में सुनवाई करेंगे। परमिटों पर काउंटर साइन की कार्रवाई भी बैठक के एजेंडे में शामिल की गई है। जो बस आपरेटर वाहन संचालन के संबंध में समय चक्र परिवर्तन का अनुरोध करेंगे उनके आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में परिवहन प्राधिकार के सदस्य कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग बीएस गुर्जर, डिप्टी कमिश्नर बीएस जाटव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एसपीएस चौहान ने दी।