पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक करोड़ के टेंडर खुले

एक करोड़ के टेंडर खुले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में जल्द ही सफाई अभियान व्यापक पैमाने पर शुरू किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को नगरपालिका ने एक करोड़ रुपए कीमत के टेंडर उस सामान के लिए खोले हैं, जिससे यह कचरा ढोया जाएगा।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रूपेश उपाध्याय से पुष्ट हुई जानकारी के अनुसार शनिवार को फोर वीलर कचरा गाड़ी, तीन पहिया गाड़ी, स्क्रेपर, तसले, फावड़े, झाड़ू आदि समेत अन्य आवश्यक सामान खरीदने के टेंडर खोले गए हैं।

न्यूनतम रेट वाले टेंडर भरने वाले ठेकेदारों को सामान के ऑर्डर दिए गए हैं। जल्द ही यह सामान नगरपालिका को मिल जाएगा। फिर शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जाएगा।