- Hindi News
- पुलिस की पेट्रोलिंग बंद होने से हुई लूट की दूसरी वारदात
पुलिस की पेट्रोलिंग बंद होने से हुई लूट की दूसरी वारदात
सिविल लाइन थाना पुलिस का जौरा रोड पर नेटवर्क नहीं है, इसका बदमाशों को मिलता है लाभ।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
कृष्णाऑइल मिल से मंगलवार को 2.20 लाख रुपए की लूट का अपराध घटित होने के मामले में तथ्य सामने आए हैं कि जौरा रोड पर पुलिस की पेट्रोलिंग होती तो बदमाशों को नई वारदात का मौका नहीं मिलता। खास बात यह है कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो जुलाई को पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात से कोई सबक नहीं लिया, अन्यथा बदमाशों में पुलिस का खौफ समाया रहता।
सरेआम लूट हत्या के प्रयास की वारदात को पुलिस के आला अधिकारी संदेह की दृष्टि से देख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तेल व्यापारी निशांत गर्ग से किसी का लेन-देन का कोई विवाद है, इसके चलते उन्होंने लूट की कहानी गढ़ दी है। चूंकि मुकदमा कायम किया गया है इसलिए पुलिस ने मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की दोपहर तक यूपी के एक-दो स्थानों सहित बानमोर क्षेत्र में, नामजद बदमाश शेरा यादव निवासी मुरैना गांव की तलाश में दबिश दीं लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। शेरा का अपराधिक रिकार्ड है। वह फरार चल रहा है।
पेट्रोलपंप की लूट ट्रेस नहीं : दोजुलाई को जौरा रोड पर मुंगावली स्थित किशोरी कृपा पेट्रोल पंप के सेल्समैन जगदीश तोमर आजम खान के सीने पर कट्टा लगाकर तीन बदमाश आधा लाख रुपए से अधिक रकम लूट ले गए थे। सिविल लाइन थाना पुलिस लूट के उस अपराध को ढाई महीने बाद भी ट्रेस नहीं कर पाई है। इस पेट्रोल पंप की दूसरी फर्म भगवान ऑटो सेल्स के मुनीम से बदमाशों ने सितंबर 2013 में जीवाजीगंज स्टेट बैंक के पास छह लाख 63 हजार रुपए की रकम लूटी थी लेकिन वह संगीन वारदात भी आज तक ट्रेस नहीं हो सकी।
ȤæòÜô¥Â
ÖæS·¤Ú
जौरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से लूट के संबंध में पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
आरोपी नामजद हो चुका है
^कृष्णाऑइल मिल से लूट की वारदात का आरोपी नामजद हो चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी राजस्थान गई है। रघुवंशसिंह भदौरिया, एएसपीमुरैना