- Hindi News
- बिना टिकट यात्रा कर रहे 381 यात्री पकड़े, 1.51 लाख रुपए जुर्माना वसूला
बिना टिकट यात्रा कर रहे 381 यात्री पकड़े, 1.51 लाख रुपए जुर्माना वसूला
कार्रवाई : पिछली बार टिकट चेकिंग टीम पर हमला होने के कारण बुधवार को दिल्ली से रेलवे रिजर्व फोर्स को मुरैना बुलाया गया।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
झांसीसे आई टिकट चेकिंग टीम ने बुधवार को मुरैना रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई कर 381 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा। यात्रियों से एक लाख 51 हजार 65 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
बुधवार को एरिया मैनेजर अनिल शर्मा के साथ झांसी मंडल के सीटीआई जेपी गुप्ता, आरके खरे, एसएम शुक्ला, एसके श्रीवास्तव, जमील खान राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 24 टिकट एग्जामिनर मुरैना आए। उनके साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के अलावा दिल्ली से आए रेलवे रिजर्व फोर्स के दो दर्जन जवान मौजूद थे। टिकट चेकिंग टीम ने मुरैना स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, आगरा-झांसी पैसेंजर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, दोनों मंगला एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस सहित उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने वाले यात्रियों के टिकट चेक किए।
150एमएसटी यात्री पकड़े : मुरैनासे ग्वालियर, डबरा, दतिया धौलपुर तथा आगरा की ओर यात्रा करने वाले 150 एमएसटी यात्रियों को बिना टिकट मानकर चेकिंग टीम ने उनसे जुर्माना वसूला। एमएसटी यात्री एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में बैठकर यात्रा करते पाए गए। वहीं बिना प्लेटफार्म टिकट के 50 से ज्यादा लोगों से जुर्माना वसूला गया।
कोचसे उतरते 110 पकड़े : व्यापकचेकिंग के दौरान, टिकट चेक कर रहे दस्ते के दो दर्जन चेकरों ने ताज एक्सप्रेस,छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, सचखंड एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, दोनों मंगला एक्सप्रेस, सहित उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से उतरने वाले 110 लोगों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला। ऐसे यात्री जनरल कंपार्टमेंट का टिकट लेकर स्लीपर कोच में यात्रा करते पाए गए। कई लोगों के पास सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट थे लेकिन वह सुपरफास्ट ट्रेन से यात्रा करते पकड़े गए।
दोको भेजा जेल : टिकटचेकिंग के दौरान बिना टिकट पकड़े गए मुरैना के अमित कुमार मांडिल राहुल सिकरवार को एरिया मैनेजर अनिल शर्मा के निर्देश पर डीसीआई आईके मीना ने जेल भेजने की कार्रवाई की। दोनों यात्रियों पर आरोप है कि उन्होंने रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ अभद्रता की।
प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के टिकट चेक करते टीसी।