पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम के सामने विधायक उठाएंगे फ्लाईओवर, सीवर शुगर मिल का मुद्दा

सीएम के सामने विधायक उठाएंगे फ्लाईओवर, सीवर शुगर मिल का मुद्दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रशासन ने विधायकों से मांगे मांग-पत्र। मंजूरी के लिए 19 को मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किए जाएंगे।

भास्करसंवाददाता|मुरैना

मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित मुरैना आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने जिले के सांसद सहित सभी विधायकों से उनके मांग-पत्र मांगे हैं। विकास निर्माण से संबंधित मांगों को मंजूरी के लिए सीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।

एक बड़ा उद्योग स्थापित हो

सबलगढ़विधायक मेहरबान सिंह रावत का कहना है कि उनके क्षेत्र में एक बड़ा उद्योग स्थापित होना चाहिए जिससे स्थानीय बाजार में पैसे का ट्रांजेक्शन बढ़ सके। इससे बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। चंबल के अटारघाट पर पुल निर्माण का काम जल्द शुरू हो।

100 गांवों में अंधेरा, जल्द तैयार हो बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर

दिमनीके बसपा विधायक बलवीर सिंह डंडौतिया के मांग-पत्र में बिजली पानी की समस्या प्रमुखता से शामिल की गई है। विधायक का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र के 100 गांवों में बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कराया जाए जिससे लोग अपने घरों को रोशन कर सकें। इसके अलावा 200 हैंडपंपों का खनन कराया जाए जिससे पीने के पानी की समस्या हल हो सके। दिमनी क्षेत्र की 18 सड़कों के प्रस्ताव को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जाए।

नगर निगम में शामिल हुए गांवों का जल्द हो विकास

विधायकसत्यपाल सिकरवार के मुताबिक, नगर निगम सीमा क्षेत्र में शामिल किए सुमावली विधानसभा की छह ग्राम पंचायत जौरा खुर्द, मुरैना गांव, महाराजपुर, जौरी, निवी अतरसुमा के 10 वार्डों में सड़क, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। वहीं जखौना खांडौली में बिजली के नए फीडर स्थापित किए जाएं। साथ ही झिरैना के पुल निर्माण का काम जल्द शुरू कराया जाए।

सीएम से करेंगे अनुरोध-हर हाल में चालू हो शुगर मिल

जौराविधायक सूबेदार सिंह रजौधा ने बताया कि सीएम के मुरैना प्रवास के दौरान उनसे कैलारस के शक्कर कारखाना को चालू कराने का अनुरोध किया जाएगा। इसके अलावा जंगल क्षेत्र में तीन तालाब बनाने की स्वीकृति दी जाए। कैलारस के 502 दुकानदारों के लिए पक्की दुकान बनाने के प्रस्ताव को तकनीकी स्वीकृति प्रदान की जाए। जौरा नगर के लिए पानी लाने की प्रक्रिया को तेज किया जाए।

स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिलें, स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त हों

अंबाहविधायक सत्यप्रकाश का कहना है