- Hindi News
- शिकायत कलेक्टर कार्यालय की, निराकरण के लिए भेज दी सीएसपी को
शिकायत कलेक्टर कार्यालय की, निराकरण के लिए भेज दी सीएसपी को
भोपाल के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लोगों की शिकायतों का समय सीमा में नहीं हो पा रहा समाधान।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
पिताके निधन के बाद मैं उनके शस्त्र लाइसेंस को अपने नाम ट्रांसफर कराना चाहता हूं, लेकिन कलेक्टर मेरे नाम शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। यह शिकायत मैंने सीएम हेल्पलाइन में की, लेकिन मेरे प्रकरण को भोपाल से कलेक्टर कार्यालय के बजाय सीएसपी कार्यालय भेज दिया है। यह कहना है रिठौरा निवासी जगमोहन का। शहर की न्यू हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले रविन्द्र शर्मा ने भी सड़क दुर्घटना के मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भिंड पुलिस से मिलने पर इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन में की थी, लेकिन उनके शिकायत को भी निराकरण के लिए भोपाल से सीएसपी कार्यालय भेज दिया गया।
जी हां ऐसे दो-चार केस नहीं बल्कि 30 प्रकरण हैं जिनका संबंध सीएसपी कार्यालय से दूर-दर तक नहीं है लेकिन भोपाल में बैठे अफसर सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायत की विषय वस्तु को पढ़े बिना ही उन्हें निराकरण के लिए सीएसपी कार्यालय को भेज रहे हैं। इसके चलते परेशान, पीडि़त दु:खी लोगों की शिकायत का निराकरण समय पर नहीं हो पा रहा है।
140 प्रकरण कलेक्टोरेट में लटके
कलेक्टरशिल्पा गुप्ता ने 14 अगस्त को मुरैना में नए कलेक्टर के रूप में ज्वाइन किया है। एक महीने की वर्किंग के बाद भी उनके कार्यालय में फोती वृद्धावस्था के 140 शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर प्रकरण, निराकरण के लिए लंबित हैं लेकिन कलेक्टर उस पर ध्यान नहीं दे रही हैं। इसके चलते आवेदकों को सीएम हेल्प लाइन की तरफ रुख करना पड़ रहा है लेकिन शिकायत का निराकरण भी फिर भी नहीं हो पा रहा है।
आरटीओकी शिकायत, सीएसपी को भेज दी
शहरके महावीरपुरा में रहने वाले अनिल शर्मा ने नौ सितंबर को सीएम हेल्प लाइन में शिकायत भेजी कि मुरैना में दो थ्री-व्हीलर यात्री वाहन बिना परमिट के संचालित हैं। उनके खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस शिकायत को भी सीएम हेल्प लाइन कार्यालय के कारिंदों ने कार्रवाई के लिए सीएसपी कार्यालय को भेज दिया है जबकि शिकायत का संबंध निराकरणकर्ता अधिकारी आरटीओ हैं।
भिंड की शिकायत, भेजी मुरैना
भिंडजिले के मिहौना में रहने वाले जगपाल सिंह राजावत न