पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाली जगह में कचरे के ढेर, सड़कों पर अतिक्रमण

खाली जगह में कचरे के ढेर, सड़कों पर अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र: गोपालपुरा,गायत्री कॉलोनी, मस्जिद गली, जीवाराम गली, तोमर गली, वाचाराम गली, पटवारी गली, विद्याराम गली, दामोदर यादव गली, पेट्रोल पंप के पीछे का क्षेत्र।

भास्कर संवाददाता| मुरैना

वार्डक्रमांक 30 में पार्षद ने निर्माण कार्य कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन बस्ती के लोग ही हालात खराब किए हुए हैं। सड़कों पर गंदगी नजर नहीं आती, लेकिन खाली जगह में कचरे के ढेर हैं। रास्तों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, मवेशी बांधी जा रही हैं, जिससे राहगीरों को निकलने में रोजाना परेशानी हो रही है। साथ ही नालियों में गोबर भर जाता है। वार्ड में बिजली कंपनी ने खंबे बदले हैं, लेकिन नए खंबों पर स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। पार्षद की मानें तो स्ट्रीट लाइटें बिजली कंपनी के ठेकेदार खंबों के साथ ही ले गए। पार्षद ने अपनी गली को छोड़कर अधिकतर गलियों की सड़कें बनवा दी हैं, लेकिन वनखंडी रोड का निर्माण होने से लोगों को परेशानी है।



पार्षदका दावा

>1.65 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्य कराए हैं।

>18 सीमेंट कंक्रीट की सड़कें विभिन्न गलियों में बनवाईं।

> 22 हैंडपंप लगवाए हैं।

> 06 गलियों में नल की पाइप लाइनें बिछवाई हैं।

> 08 इंची बोर कराकर वाटर पंप लगवाया है।

> 02 यू सेफ नाले बनवाए हैं।

> 35 स्ट्रीट लाइट लगवाई हैं।

> 10 पुलिया प्री कास्ट वाली बनवाई हैं।



यहहै हकीकत

>जो स्ट्रीट लाइट पार्षद ने लगवाईं, उन्हें बिजली कंपनी के ठेकेदार खंबे बदलने के चक्कर में खोल ले गए।

> यू सेफ नाले बने हैं, नालियां हैं, लेकिन उनमें मवेशी का गोबर बह रहा है।

>सड़क पर मवेशी बंधने से लोग रास्ता नहीं निकल पाते।

बड़ी टंकी बनना चाहिए

^हमारे वार्ड में पानी की एक बड़ी टंकी होने से बिजली जाने पर नलों से पानी नहीं आता। एक टंकी बनाए जाने की जरूरत है, जिससे लोगों को जलसंकट से निजात मिल सके। ब्रजराजसिंहतोमर, रिटायरप्लाटून कमांडर बीएसएफ

सफाई में सहयोग नहीं करते

^इस वार्ड में लोग सफाई में सहयोग नहीं करते, बल्कि वे कचरा कहीं भी नालियों में ही पॉलीथिन में फेंकते हैं, इससे नालियां चोक होती हैं और जलभराव की समस्या होती है। पवनबाई, महिलासफाई कर्मचारी

गलियों में अंधेरा रहता है

^हमारे वार्ड की स्ट्रीट लाइटें बिजली कंपनी के ठेकेदार खंबे बदलते समय खंबों के साथ ही ले गए। तब से अंधेरा पसरा