- Hindi News
- नगरीय निकाय चुनावों में भी भाजपा को जीत दिलाएं :अनूप सिंह
नगरीय निकाय चुनावों में भी भाजपा को जीत दिलाएं :अनूप सिंह
लोकसभा विधानसभा की तरह नगरीय निकाय चुनावों में भी भाजपा को जीत दिलाएं : अध्यक्ष
भास्करसंवाददाता| मुरैना
भारतीयजनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा है कि लोकसभा, विधानसभा मंडी चुनावों की तरह ही नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा का परचम लहराना है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की नीति-रीति से सभी को अवगत कराएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सोमवार को पंचायती धर्मशाला में पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना रहे हैं। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी पूरे जोश से करें। क्योंकि मुख्यमंत्री ने मुरैना को नगरनिगम बनाया है तो यहां से भाजपा को जिताना है, मुख्यमंत्री का अभिनंदन करना है। श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों को लेकर आगामी बैठकें मंडल स्तर पर आयोजित की जाएंगीं। साथ ही दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता केंद्रित कार्यक्रम आयोजित होगा। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।