- Hindi News
- कांग्रेस बसपा के पार्षद भी करेंगे मुख्यमंत्री का अभिनंदन, पार्टियां बोलीं जारी करेंगे वीटाे
कांग्रेस-बसपा के पार्षद भी करेंगे मुख्यमंत्री का अभिनंदन, पार्टियां बोलीं-जारी करेंगे वीटाे
संयुक्त कलेक्टर/सीएमओ पंकज शर्मा ने रविवार को पार्षदों की बैठक में तैयार की आयोजन की रूपरेखा।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान के 19 सितंबर को मुरैना प्रवास के दौरान नगरपालिका ने उनके नागरिक अभिनंदन का कार्यक्रम बनाया है। इस कार्यक्रम में जहां कांग्रेस बसपा के पार्षद, सीएम के स्वागत के लिए आतुर हैं वहीं दोनों पार्टियों ने इसे लेकर वीटो जारी करने की बात कही है।
रविवार की पूर्वाह्न 11.30 बजे कलेक्टोरेट में संयुक्त कलेक्टर/मुख्य नगरपालिका अधिकारी पंकज शर्मा ने नगर पालिका के पार्षदों की बैठक आयोजित कर उनसे 19 सितंबर के सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। सीएमओ ने बैठक को इस तरह से आयोजित किया कि कांग्रेस बसपा के पार्षद यह नहीं समझ पाए कि प्रशासन अपने हित साधने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नागरिक अभिनंदन कराना चाहता है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नागरिक अभिनंदन के लिए सीएमओ ने स्वागत समितियों में कांग्रेस बसपा के पार्षदों को शामिल किया है। ताकि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर किसी प्रकार का कोई विरोध शुरू हो जाए।
वीटो जारी करेंगे
^बसपाका एक भी पार्षद सीएम का अभिनंदन नहीं करेगा। इसके लिए पार्टी का वीटो जारी किया जाएगा। सत्यप्रकाश,विधायकप्रदेश अध्यक्ष बसपा
पार्षदोंको देंगे निर्देश
^कांग्रेसपार्षदों से स्पष्ट मना किया जाएगा कि मुख्यमंत्री के मुरैना प्रवास के दौरान पार्टी का कोई भी पार्षद उनका अभिनंदन नहीं करेगा। नपाध्यक्ष राजेश कथूरिया को भी पत्र लिखा जाएगा। राकेशमावई, जिलाअध्यक्ष कांग्रेस
मुरैना। सीएम के अभिनंदन को लेकर बैठक में चर्चा करते नपा अफसर पार्षद