पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 साल से हैं पार्षद, नहीं निपटाईं समस्याएं

15 साल से हैं पार्षद, नहीं निपटाईं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र: संजयकॉलोनी, पीपरीपुरा रोड का आधा इलाका, श्याम बिहार कॉलोनी, एसएएफ रोड, पुलिस लाइन का कुछ क्षेत्र, मनोरंजन भवन क्षेत्र।

भास्कर संवाददाता| मुरैना

वार्डक्रमांक 27 में पार्षद रामस्वरूप सिंह सिकरवार सन् 1994 से लगातार तीन बार से पार्षद चुने जा रहे हैं, लेकिन वे इस वार्ड की जलभराव की समस्या का समाधान नहीं करा पाए। इतना ही नहीं, इस वार्ड की मुख्य सड़क, जिसे एसएएफ रोड कहा जाता है, वह भी उनके कार्यकाल में 15 साल से नहीं बन पा रही है। हालांकि वे इसके लिए एसएएफ को दोष देते हैं कि वह अपने सीमा क्षेत्र में रोड नाला आदि निकालने की अनुमति नहीं देती है। लेकिन वार्ड में एक नई चीज सामने आई कि यहां स्ट्रीट लाइटें खंबों पर कम होकर लोगों के घरों की मुंडेर पर लगी हैं। ये घर पार्षद के नजदीकी लोगों के बताए जाते हैं। वार्ड में सड़कों पर अतिक्रमण कहीं-कहीं कूड़े के ढेर भी नजर आते हैं।



पार्षदका दावा

>50 लाख की लागत से सीमेंट कंक्रीट रोडे डलवाईं।

> 10 लाख रुपए की लागत से कवर्ड नाला बनवाया।

> 20 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाला बनवाया।

> 10 स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं पांच साल में।

> 06 हैंडपंप लगवाए हैं।

> 02 करोड़ लागत की मुख्य सड़क स्वीकृत करा दी है।



यहहै हकीकत

>जो सड़कें पार्षद ने स्वीकृत कराई हैं, उनके बनने से जनता को परेशानी हो रही है।

> स्ट्रीट लाइटों की कमी से गलियों में अंधेरा रहता है, पांच साल में मात्र 10 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं।

> सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण के कारण वाहन निकालने में लोगों को परेशानी होती है।

सड़क पर गड्ढे कचरे के ढेर

^हमारे वार्ड की मुख्य सड़क बनने से बहुत परेशानी है। क्योंकि उस पर गड्ढे हो रहे हैं। कचरों के ढेर लगे रहते हैं, सफाई नहीं होती। पार्षद भी ध्यान नहीं देते। राजकुमार,जनरलस्टोर संचालक

सड़कों का नहीं हुआ निर्माण

^इस वार्ड में साफ-सफाई तो ठीक है, लेकिन सड़कें नहीं बन रही हैं। सड़कें प्रस्तावित भी हैं, लेकिन उनका निर्माण नहीं हो रहा है। वार्ड के लोगों को परेशानी हो रही है। टोनीतोमर, बिजनेसमेन

पार्षद के दर्शन नहीं होते

^हमारे वार्ड के लोग पार्षद को 15 साल से लगातार जिताते रहे हैं। लेकिन पार्षद हमारे इलाके में कभी दर्शन नहीं देते। बालशिवासिंह तोमर, एडवोकेट

नाले-नालियों का निकास नहीं

^हमारे वार्ड में जलनिकासी