- Hindi News
- 60 नहीं अब 40 फीट चौड़ी बनेगी एक्सीलेंस रोड, नहीं तोड़े जाएंगे मकान
60 नहीं अब 40 फीट चौड़ी बनेगी एक्सीलेंस रोड, नहीं तोड़े जाएंगे मकान
एमएस रोड की मद से माधौपुरा की पुलिया से मुरैना बायपास रोड तक एक्सीलेंस सड़क बनवाने का निर्णय भी नपा परिषद ने लिया।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
वनखंडीरोड काे एक्सीलेंस बनाने के लिए अब नगरपालिका मकानों को नहीं तोड़ेगी। हां सड़क की चौड़ाई 60 फीट के बजाय 40 फीट ही रखी जाएगी। यह निर्णय परिषद ने लिया है। पीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी साइट पर काम कबसे शुरू करेगी, यह अभी तक तय नहीं है।
चार करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाने वाली वनखंडी एक्सीलेंस रोड की तकनीकी स्वीकृति 60 फीट चौड़ाई के लिए मिली थी। सड़क इतनी चौड़ाई में तब बन पाती जब सड़क किनारे बने 10 से 15 मकानों को तोड़ा जाता। मकान तोड़ने के मुद्दे पर नगरपालिका बीते आठ महीनों में एक कदम आगे नहीं बढ़ पाई इसलिए परिषद ने तय किया है कि सड़क का निर्माण 40 फीट की चौड़ाई में किया जाएगा। सीएमओ पंकज शर्मा का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को जल्द ही पत्र लिखा जाएगा।
वहीं शहर के लिए मंजूर 12 करोड़ रु की तीन एक्सीलेंस सड़कों में एक सड़क, मुरैना-सबलगढ़ मार्ग पर बैरियर से लेकर स्टेशन रोड तक बनाई जाना है नगर पालिका ने सड़क की वित्तीय स्वीकृति के विपरीत चार करोड़ रुपए से माधौपुरा की पुलिया से मुरैना बायपास रोड तक नई सड़क बनाने का निर्णय लिया है। इससे वार्ड 12 के वाशिंदे लाभान्वित होंगे।
हाईकोर्ट पहुंच गए थे लोग
वनखंडीरोड का अतिक्रमण तोड़ने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में वहां के आधा दर्जन लोग हाईकोर्ट में जा पहुंचे और वहां से आदेश ले आए कि प्रभावित होने वाले पक्ष को नगरपालिका ठीक से सुने। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद नगरपालिका ने वनखंडी रोड पर अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
दिसंबरतक बनाना हैं सड़कें
तीनएक्सीलेंस सड़क निर्माण के अनुबंध के मुताबिक दिल्ली की पीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिसंबर 14 तक निर्माण कार्य पूरा करना है। वनखंडी रोड सहित एमएस रोड का काम अब तक शुरू होने की दशा में तीन सड़कों का निर्माण कार्य समयसीमा में कैसे पूरा होगा।
परिषद ने लिया है निर्णय
^परिषदने निर्णय लिया है वनखंडी पर 40 फीट की चौड़ाई में सड़क का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए पीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को पत्र लिख रहे हैं। एमएस रोड मद का उपयोग माधौपुरा की पुलिया से मु