- Hindi News
- एक तो सड़कों पर अतिक्रमण, ऊपर से भर जाता है पानी
एक तो सड़कों पर अतिक्रमण, ऊपर से भर जाता है पानी
वार्डक्रमांक 26 शहर की नई बस्ती है और इसमें सबसे बड़ा इलाका लगता है। लेकिन यहां के विकास की गति धीमी है। हालांकि पार्षद ने सड़कें बनवाने, नाले-नाली बनवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन उनकी मानें तो नपाध्यक्ष सीएमओ ने उन्हें इस बड़े वार्ड के लिए जितना बजट चाहिए था, उतना नहीं दिया। साथ ही यहां के मुख्य नाले का मिलान वार्ड नंबर 25 के नाले से नहीं कराया, जिसके कारण इस वार्ड में रास्तों पर पानी भरा रहता है। जहां खाली प्लॉट पड़े हैं वे स्थान तालाबनुमा नजर आते हैं। वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की कमी के कारण रात में अंधेरा पसरा रहता है। साथ ही लोगों ने रास्तों पर अतिक्रमण भी कर लिया है।
सवाल: आपकेवार्ड में जल भराव हो रहा है, आपने क्या कियाω ?
पार्षद:हमनेपानी निकासी के इंतजाम कराए हैं, लेकिन पानी गड्ढे में भर जाता है। नपा सीएमओ से कई बार कहा है कि एक नाला इस वार्ड से 25 वार्ड में मिलान कराएं, जो नहीं हो पाया है।
सवाल:आपकेवार्ड की कुछ गलियों में डब्ल्यूबीएम रोडें नहीं हैं, क्यों नहीं बन पाईं?
पार्षद:हमनेतो हर गली में सड़कें बनवाने का काफी प्रयास किया। सीएमओ नपाध्यक्ष को कई बार कहा कि बजट और दीजिए, क्योंकि वार्ड बड़ा है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
सवाल:आपकेवार्ड में स्ट्रीट लाइटें कम लगी हैं, और जो लगी हैं, उनमें से कई बंद हैं, क्या कारण है ω?
पार्षद:सीएमओस्टोर कीपर को कई बार आवेदन देकर स्ट्रीट लाइटें मांगीं, जो बंद हैं, उन्हें चालू कराने के लिए कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सवाल:वार्डमें लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया है और सफाई भी नहीं होती ω?
पार्षद:जिनलोगों ने अतिक्रमण किया, उनसे उसे हटाने का निवेदन किया था। कुछ ने हटा भी लिया, कुछ रह गया है।
‘नाला बनवाने सीएमओ से कहा लेकिन नहीं हुई सुनवाई’
पार्षद ने अपने आसपास कराया विकास
Ãहमारेवार्ड पार्षद ने अपने घर के आसपास ही विकास कार्य कराए हैं। बाकी वार्ड में जगह-जगह नालियों में मलबा भरा पड़ा है। कई रास्ते कच्चे पड़े हैं। गलियों में खंबों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। जिससे अंधेरा पसरा रहता है। वार्ड में सफाई भी पर्याप्त नहीं होती है।
मुबीनाखान, पार्षद पद की पराजित प्रत्याशी
Áपार्षद नेयह किया दावा
{1.50करोड़रुपए के निर्माण कार्य पांच साल में कराए हैं।
{10सीमेंट कंक्रीट डब्ल्यूबीएम रोडें बनवाईं।
{