- Hindi News
- स्पोर्ट विंग के रूप में डवलप की जाएगी गांधी आश्रम फील्ड
स्पोर्ट विंग के रूप में डवलप की जाएगी गांधी आश्रम फील्ड
विभागीय कार्यों की समीक्षा करने जौरा आए सासंद अनूप मिश्रा ने एसडीएम दिनेश चंद सिंघी को दिए निर्देश।
भास्करसंवाददाता| जौरा
गांधीआश्रम के पास स्थित खेल मैदान को केवल स्पोर्ट विंग के रूप में डवलप किया जाए, बल्कि वहां क्रिक्रेट, फुटबॉल, हॉकी के साथ-साथ इनडोर गेम खेलने की पूरी व्यवस्था हो। यह निर्देश शनिवार को मुरैना-श्यौपुर के सांसद अनूप मिश्रा ने जौरा आगमन पर एसडीएम को दिए। श्री मिश्रा यहां विभागीय कार्यों की समीक्षा करने के अलावा अलापुरा में निर्माणाधीन महादेव मंदिर पर आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल होने जौरा आए थे।
जौरा में आने के बाद सांसद सबसे पहले गांधी आश्रम फील्ड का अवलोकन करने गए। जहां उन्होंने एसडीएम से कहा कि स्टेडियम निर्माण के लिए गांधी आश्रम के पास स्थित चार बीघा मैदान के अलावा नर्सरी की जमीन को शामिल कर बेहतर स्टेडियम बनाने की योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। श्री मिश्रा ने कहा स्टेडियम के अभाव में जौरा उसके आसपास क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए कोई अच्छा मैदान उपलब्ध नहीं है। जल्दी ही इस कमी को दूर कर दिया जाएगा। इसके बाद श्री मिश्रा अलापुर में निर्माणाधीन मंदिर को देखने पहुंचे। मंदिर का अवलोकन करने के बाद उन्होंने सांसद निधि अन्य मदों से जरुरी सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के सभागार में ही सभी विभागीय अधिकारियों को बुलाकर उनके कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के माध्यम से संबंधित हितग्राहियों को शतप्रतिशत लाभ पहुंचाने विभाग प्रमुख को निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ अशोक सिंघल, बृज मोहन बंसल, डॉ रवि माहेश्वरी, कैलाश मित्तल, किशन गर्ग, अर्जुन त्यागी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।
गांधी आश्रम फील्ड का अवलोकन करते सांसद अनूप मिश्रा।