पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा के अधिकारी नहीं बनने दे रहे सड़क

नपा के अधिकारी नहीं बनने दे रहे सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र: वनखंडीरोड, शिवनगर, चंबल कॉलोनी, टेलीफोन वाले बाबा मंदिर से लेकर बैरियर गुलंबर तक, रेस्ट हाउस से एमएस रोड की तरफ का क्षेत्र।

भास्कर संवाददाता| मुरैना

शहरके वार्ड क्रमांक 32 में मुन्नीदेवी सिकरवार पिछले 10 साल से पार्षद हैं और वे वनखंडी रोड बनवाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन सड़क नहीं बन पा रही है। जनता कहती है कि वार्ड में यह सड़क बनना जरूरी है, जबकि पार्षद कहती हैं कि नगरपालिका के अधिकारी इस सड़क को नहीं बनने दे रहे हैं। जबकि वार्ड की जनता अपना अतिक्रमण हटाने को भी तैयार है। वार्ड में सड़क के अलावा सफाई कम होने की समस्या भी गंभीर है, साथ ही यहां स्ट्रीट लाइटों की भी कमी है। क्योंकि यहां रात में अंधेरा कायम रहता है। पार्षद की मानें तो उन्होंने इसके लिए काफी प्रयास किया, लेकिन नगरपालिका से उन्हें स्ट्रीट लाइट नहीं मिलीं।





पार्षदका दावा



>1.50करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्य कराए।

>15 सीमेंट कंक्रीट सड़कों का निर्माण कराया।

>10 हैंडपंप लगवाए हैं।

>80 लाख रुपए के निर्माण कार्य जारी हैं।





यहहै हकीकत



>वनखंडी रोड को बनवाने के प्रयास पार्षद ने किए हैं, लेकिन वहां अतिक्रमण होने से मामला उलझा है।

> वार्ड का क्षेत्र लंबा है, जबकि सफाई कर्मचारी कम हैं। साथ ही पार्षद स्वयं कहती हैं कि वे लोग भाग जाते हैं।

> वार्ड में बिजली के खंबों पर स्ट्रीट लाइट होने से रात में चारों ओर गलियों में अंधेरा पसरा रहता है।

नहीं हटा वार्ड से अतिक्रमण

^हमारे वार्ड से अतिक्रमण हटने के कारण हालात खराब हैं। पार्षद ने प्रयास किए हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जगरूपसिंह गुर्जर, शासकीयसेवक

नहीं हो रही सफाई

^हमारे वार्ड कीं पार्षद सफाई के लिए कर्मचारियों को कहती हैं, लेकिन कर्मचारी उनकी बात को भी अनसुनी कर देती हैं। सहिनतादेवी, गृहणीं

सुनते नहीं हैं सफाई कर्मचारी

^इस वार्ड के सफाई कर्मचारी बहुत ही नाकारा हैं। वे यहां सफाई नहीं करते हैं, जबकि पार्षद भी उनसे इस बारे में कई बार कह चुकी हैं। राधादेवी, गृहिणी

गाजरघास बड़ी परेशानी है

^हमारे वार्ड में गाजर घास कई बीघा जमीन पर फैली हुई है। इससे बीमारियां पनप रही हैं। इसकी सफाई किए जाने से दिक्कत है। ऊषाशर्मा, गृहिणी

बाउंड्रीवाल नहीं बनवाई

^यह स्कूल सरकारी है, लेकिन शिक्षा विभाग पर