पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीडर सेपरेशन कर रही कंपनी के दफ्तर पर विधायक ने डाला ताला

फीडर सेपरेशन कर रही कंपनी के दफ्तर पर विधायक ने डाला ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
22 करोड़ रु बकाया, कंपनी ने उतारे विद्युत पंपों के 56 ट्रांसफार्मर

कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा धीमी गति से फीडर सेपरेशन किए जाने से सुमावली क्षेत्र के कई गांव अंधेरे में, बिजली कंपनी ने अफसरों को किया तलब

बिजली का उपभोग कर बिल जमा नहीं कर रहे किसानों के विद्युत पंपों से ट्रांसफार्मर उतारे जाने की कार्रवाई इन दिनों में ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से चल रही है। शनिवार तक 56 ट्रांसफार्मर उतारे जा चुके हैं। बिजली कंपनी को किसानों से 22 करोड़ रुपए की वसूली करना है। बिजली कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक वीरेन्द्र गुप्ता ने रविवार को मुरैना के अधीक्षण यंत्री आरआर सिंह को निर्देश दिए कि जो जूनियर इंजीनियर वसूली करने 100 फीसदी बकाया एरियर वाले ट्रांसफार्मरों को उतारने के काम में लापरवाही बरत रहे हैं ऐसे तीन जेई को सस्पेंड कर इसकी सूचना सीई कार्यालय को भेजी जाए। मुख्य महाप्रबंधक के फोन के बाद एसई सिंह ने मुरैना शहर, मुरैना ग्रामीण, अंबाह सबलगढ़ के उप महाप्रबंधकों को निर्देशित किया कि बकाएदार विद्युत पंपों से ट्रांसफार्मर उतारे जाने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। निर्देशों के पालन में शनिवार को डोमपुरा मुरैना गांव में ट्रांसफार्मर उतारे जाने की कार्रवाई की गई।

किसान,जमा नहीं कर रहे एरियर : बिजलीकंपनी ने पॉलिसी बनाई है कि 28 फरवरी 13 की स्थिति में विद्युत पंपों पर जो एरियर बकाया है उसका सरचार्ज माफ करके, एरियर की शेष राशि को छह-छह महीने की 20 समान किश्तों में वसूल किया जाए। नियम यह बनाया गया कि एरियर की एक किश्त किसान जमा करेगा तो एक किश्त राज्य सरकार की ओर से अनुदान के रूप में जमा की जाएगी। इस प्रक्रिया में किसानों को अप्रैल-13 से लेकर अक्टूबर-13 अप्रैल-14 में बकाया एरियर की तीन किश्त जमा करना थीं लेकिन किसानों ने तीन-तीन किश्तों को जमा नहीं किया है।

काम नहीं कर रही कंपनी इसलिए की तालाबंदी

^ज्योतिकंस्ट्रक्शन कंपनी ने सुमावली क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में फीडर सेपरेशन का काम समयसीमा में पूरा नहीं किया इससे बिजली की किल्लत बनी हुई है। समस्या हल नहीं होने पर कंपनी के दफ्तर में ताला डाल दिया गया है। सत्यपालसिकरवार, विधायकसुमावली

ज्योतिकंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया था काम

^जिलेमें 65 फीडर सेपरेट करने के काम बिजली कंपनी ने ज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है लेकिन