शराब पीने बेचने पर 21 हजार का जुर्माना
मुरैना|पढ़ावली ग्रामपंचायत के मजरा पुर गांव में ग्रामीणों ने हरिगिरि महाराज के अभियान को आगे बढ़ाते हुए शराब बंदी समेत अन्य कुरीतियों से भी मुंह मोड़ा है। गांव के रामहेत सिंह लोहिया गुर्जर ने रविवार को बताया कि अगर गांव में किसी ने शराब पी या बेची तो उस पर 21 हजार रुपए का जुर्माना होगा। साथ ही कोई बाहर से शराब पीकर गांव में आया तो उस पर 1100 रुपए का अर्थदंड किया जाएगा। इसके अलावा गांव में मृत्युभोज बंद किया गया है। साथ ही शादी में वधू के लिए केवल पांच साड़ी तीन तोला वजन के गहने होंगे। आतिशबाजी बंद की गई है, साथ ही कुर्सी-टेबल पर खाना नहीं होगा। गांव में ट्रैक्टरों पर गाने भी नहीं बजेंगे। वरना 1100 रुपए का जुर्माना किया जाएगा।