पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्वार्रे वैश्य महासभा की बैठक आज

ग्वार्रे वैश्य महासभा की बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोरसा | महौरग्वार्रे वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मदनमोहन मंदिर मुरार में 21 सितंबर की दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। इस बैठक के दौरान सामूहिक विवाह के दानदाताओं एवं स्वयं सेवकों सहित समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उक्त बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री विजय गुप्ता ने बताया कि मुरार में महासभा भवन निर्माण के बारे में बैठक के दौरान चर्चा की जाएगी। इसके अलावा दो नवंबर को लश्कर शहर में आयोजित होने वाले युवक-युवति परिचय सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में सुरेश चंद्र शर्मा मुरार, सुरेश चंद गुप्ता लश्कर, सुभाष चंद गुप्ता भोपाल, नेमीचंद गुप्ता सूरत, लालता प्रसाद गुप्ता मुरैना, सुरेश चंद माहौर झांसी, सुरेशचंद चांदी वाले आगरा, प्रकाश चंद माडिल लश्कर, कमल बांदिल मुरैना, ऊषा बांदिल, रामसेवक गुप्ता आदि शामिल थे।