पुलिस ने फर्जी विजिलेंस अधिकारी पकड़ा
फर्जी अफसर ने मुरैना रेलवे का माल गोदाम भी किया था चेक।
मुरैना|देहरादून काएक फर्जी व्यक्ति बुधवार को राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने पकड़ा है। यह रेलवे स्टेशन धौलपुर पर विजिलेंस अधिकारी बनकर पहुंचा था और वहां कर्मचारियों से वसूली की फिराक में था। यह व्यक्ति मंगलवार को मुरैना में भी रेलवे का माल गोदाम चेक कर गया। लेकिन यहां के रेलवे स्टाफ ने इस मामले में कोई सक्रियता नहीं दिखाई, बल्कि उल्टा मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उधर धौलपुर कोतवाली के थानाधिकारी वीरेंदर शर्मा ने इस व्यक्ति को नटवरलाल टाइप का बताया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को मनीष वर्मा उर्फ मुन्ना धौलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और वहां उसने खुद को रेलवे का विजिलेंस अधिकारी बताकर स्टेशन की चेकिंग शुरू कर दी। साथ ही कर्मचारियों को धमकी दी कि वह उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। इस पर रेलवे कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने धौलपुर पुलिस को इसकी सूचना दी, जिससे वह पकड़ा गया।