- Hindi News
- मुख्यमंत्री 19 को नहीं आएंगे मुरैना, कार्यक्रम स्थगित
मुख्यमंत्री 19 को नहीं आएंगे मुरैना, कार्यक्रम स्थगित
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान 19 सितंबर को मुरैना प्रवास पर नहीं आएंगे। सीएम हाउस से कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किए जाने की सूचना कलेक्टर कार्यालय को प्राप्त हुई है। सीएम के नहीं आने की सूचना मिलने के बाद अफसरों ने राहत महसूस की है।
सीएम की सभा के लिए स्टेडियम में सभा मंच बनाए जाने का कार्यक्रम नगर पालिका ने शुरू करा दिया था। टेंट हाउस की तरफ से बुधवार को स्टेडियम में फ्रेम कस दिया गया था। गुरुवार की शाम तक सभा स्थल को कंपलीट करने की तैयारी थी लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने की बजह से नगर पालिका के दो लाख रुपए पर पानी फिर गया। नगर पालिका ने शहर के एमएस रोड पर पैच वर्क भी कराया है। इसके लिए ठेकेदार से उधारी में काम कराया गया है। हालांकि सड़क पर अधिपत्य मध्यप्रदेश रोड डवलपमेंट कारपोरेशन का है लेकिन प्रशासन के डंडे के कारण यह काम नगर पालिका को अपने बजट से कराना पड़ा। पैचवर्क पर भी नगर पालिका ने लाख-पचास हजार रुपए व्यय कर दिए। वहीं मुरैना में मुख्यमंत्री अब कब आएंगे इसकी कोई तिथी सीएम हाउस से तय होकर जिला प्रशासन को नहीं मिली है।