हृदय रोग परीक्षण शिविर 21 को मुरैना में
मुरैना | लायंसक्लब मुरैना वेस्ट ने 21 सितंबर को मित्तल धर्मशाला में हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया है। शिविर में बिड़ला हॉस्पिटल के हार्ट स्पेशलिस्ट डा. आरएस डालमियां, डा. विनो वलेचा डा. अभिषेक वाजपेयी मरीजों का चेकअप करेंगे। शिविर में ईसीजी, ईको, लिपिड प्रोफाइल शुगर की जांच नि:शुल्क की जाएंगी। यह जानकारी क्लब अध्यक्ष इकबाल गौरी ने दी। शिविर के लिए डा. हरीलाल, डा. केके गुप्ता, डा. मुनीष गुप्ता, डा. केएन गांगिल के नर्सिंग होम/क्लीनिक पर रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं।