- Hindi News
- अग्रवाल महासभा 24 को बच्चों का सम्मान करेगी
अग्रवाल महासभा 24 को बच्चों का सम्मान करेगी
मुरैना | अग्रवालसमाज के मेधावी बच्चों का सम्मान 24 सितंबर को टीआरपुरम में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केएस ग्रुप के सौजन्य से उन छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।