हत्या के प्रयास का आरोपी पुलिस ने पकड़ा
मुरैना | हत्याके प्रयास के अपराध में 10 माह से फरार चल रहे आरोपी भरत सिंह पुत्र किशन सिंह गुर्जर (62) निवासी बाबरखेड़ा को सरायछोला थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। टीआई प्रवीण त्रिपाठी के मुताबिक, दस माह पहले बाबरखेड़ा गांव में दो पक्षों में बल्वा के बाद 11 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम किया गया था।