पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किराएदार ने रिटायर्ड शिक्षक को गोली मारी

किराएदार ने रिटायर्ड शिक्षक को गोली मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौरा/मुरैना| कस्बाजौरा की भगतसिंह कॉलोनी में रहने वाले एक रिटायर्ड शिक्षक को उनके किराएदार ने निरार माता के जंगल में ले जाकर गोली मार दी। घायल शिक्षक को जौरा अस्पताल लाई, जहां से उन्हें मुरैना रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड शिक्षक रामगोपाल त्यागी का मकान जौरा की भगत सिंह कॉलोनी में है। यहां उनके मकान में छह दिन पहले एक किराएदार आया था। श्री त्यागी ने अपने एक मित्र के कहने पर उसे कमरा किराए पर दिया, लेकिन उससे नाम तक नहीं पूछा। शुक्रवार को वह इन्हें निरार माता के दर्शन कराने ले गया, जहां जंगल में इन्हें गोली मार दी। बताया जाता है कि श्री त्यागी शुक्रवार से शनिवार तक जंगल में बेहोश पड़े रहे। उन्हें शनिवार को जंगल में चरवाहों ने देखा तब उन्हंे अस्पताल में भर्ती कराया गया।