भाजपा नगर मंडल की आज होगी बैठक
मुरैना| भारतीयजनता पार्टी नगर इकाई की एक बैठक 17 सितंबर को आहूत की गई है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 19 सितंबर को मुरैना आगमन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी की अधिकृत जानकारी में बताया गया कि बैठक मुरैना टॉकीज के पास की मल्टी बिल्डिंग में आयोजित की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर सभी से चर्चा की जाएगी।