- Hindi News
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 को आएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 को आएंगे
मुरैना| मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान 19 सितंबर को एक दिवसीय प्रवास पर मुरैना आएंगे। मुख्य कार्यक्रम स्टेडियम परिसर में होगा। मंगलवार को एसडीएम अशोक कम्ठान ने सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अफसरों से बातचीत की। एक अन्य जानकारी के मुताबिक, जिले के प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य 18 सितंबर को मुरैना आएंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 12.30 बजे कलेक्टोरेट में आयोजित आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक लेंगे। मंत्री आर्य दोपहर तीन बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।