पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष पार्षद नहीं करेंगे सीएम का अभिनंदन

अध्यक्ष पार्षद नहीं करेंगे सीएम का अभिनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसपा कांग्रेस ने अपने पार्षदों के लिए जारी की व्हिप।

भास्करसंवाददाता|मुरैना

मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान का नागरिक अभिनंदन खटाई में पड़ता नजर रहा है। 19 सितंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस बसपा ने व्हिप जारी कर दी है कि उनकी पार्टी के पार्षद, सीएम के अभिनंदन की गुस्ताखी नहीं करेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मावई ने सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजेश कथूरिया, उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप मावई सहित कांग्रेस के पार्षदों को एक पत्र जारी कर आदेशित किया है कि पार्टी की गाइड लाइन के मुताबिक कांग्रेस का कोई भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि 19 सितंबर को मुख्यमंत्री के मुरैना प्रवास के दौरान उनके अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। व्हिप जिला पंचायत अध्यक्ष मनोजपाल सिंह यादव पर भी लागू होगी।

बसपा जिला अध्यक्ष भीमसेन पहाड़िया ने कहा है कि ओला प्रभावित किसानों को अब तक क्षतिपूर्ति नहीं मिली है। व्यापम घोटाले ने प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश रविवार को व्हिप जारी कर चुके हैं कि बसपा का कोई पार्षद, सीएम के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा।