पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरा गांव ही ‘बीपीएल सूची’ में कर दिया शामिल, जारी कर दिए राशनकार्ड

पूरा गांव ही ‘बीपीएल सूची’ में कर दिया शामिल, जारी कर दिए राशनकार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना जिले के बराहना गांव में 179 में से 177 परिवारों के बना दिए बीपीएल राशनकार्ड।

भास्करसंवाददाता|जौरा

गरीबीरेखा का राशनकार्ड बनाने में किस कदर धांधली चल रही है, इसका एक उदाहरण मुरैना जिले की जौरा जनपद के ग्राम बराहना में सामने आया है, जहां पूरे गांव काे ही बीपीएल सूची में शामिल कर उनके राशनकार्ड भी जारी कर दिए गए। गांव में 178 परिवारों में से 177 परिवारों के बीपीएल राशनकार्ड बनाने का मामला सामने आते ही जौरा एसडीएम ने सहायक खाद्य अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार बराहना सोसाइटी के सचिव मनोज शर्मा ने एसडीएम दिनेशचंद सिंघवी से शिकायत की है कि उनकी राशन की दुकान पर बीपीएल उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ी तो तथ्य प्रकाश में आए कि बराहना गांव के 179 में 177 परिवारों के लिए बीपीएल कार्ड जारी कर दिए गए हैं। हर कोई एक रुपए किलो रेट का गेहूं, चावल नमक खरीदने सोसाइटी पर रहा है। जितना कोटा मिल नहीं रहा उससे कहीं अधिक डिमांड खाद्यान्न की बढ़ गई है। सोसाइटी सचिव की शिकायत के बाद जौरा एसडीएम दिनेशचंद्र सिंघवी ने तत्काल मामले की जांच करने के निर्देश सहायक खाद्य अधिकारी जीएस कुशवाह को दिए हैं। इस मामले में जौरा एसडीएम दिनेशचंद्र सिंघवी का कहना है कि बराहना गांव में दो लोगों को छोड़कर 177 परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं। इसकी जांच सहायक खाद्य अधिकारी को दी गई है।