- Hindi News
- पीएमटी फर्जीवाड़े में शामिल दो आरोपियों के परिजन उठाए
पीएमटी फर्जीवाड़े में शामिल दो आरोपियों के परिजन उठाए
भास्कर संवाददाता|मुरैना/सुमावली
पीएमटीकांड की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने सुमावली में दबिश देकर दो आरोपियों के परिजन केशव शाक्य मुन्नालाल बाथम को हिरासत में लिया है।
एसटीएफ की टीम रविवार की दोपहर 3.30 बजे भोपाल से सुमावली आई और आरोपी धर्मेन्द्र शाक्य की तलाश में उसके भाई केशव को उठा ले गई। एसटीएफ ने आरोपी संजय बाथम की तलाश में उनके पिता मुन्नालाल बाथम को उनके खेत की तिवरिया से कस्टडी में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने केशव मुन्नालाल के परिजनों से कहा कि दोनो लोग पुलिस कस्टडी में 10 से 15 दिन तक रह सकते हैं इसलिए उनके कपड़े वगैरह एक बैग में रख दिए जाएं। एसटीएफ को एमबीबीएस कर रहे धर्मेन्द्र संजय की बीते दो महीने से तलाश है। दोनों आरोपी, पुलिस के हाथ नहीं लगे इसलिए एसटीएफ आरोपियों के परिजन को उठा ले गई।