भाजपा किसान मोर्चा की नवीन कमेटी गठित
मुरैना|भारतीय जनतापार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनरेश शर्मा ने संगठन की नवीन जिला कमेटी घोषित कर दी है। इसमें 20 पदाधिकारियों समेत सदस्यों की घोषणा की गई है, साथ ही मंडल अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं। नवीन कमेटी में महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा पुट्टू, प्रहलाद सिंह तोमर, उपाध्यक्ष रामसेवकसिंह तोमर, पूरन बैरागी, सूबे सिंह रावत, रामबाबू गोले, बीरवल धाकड़, भारतसिंह चौहान, मंत्री कल्याण त्यागी, मुन्ना पटेल, हेमंत पाराशर, अशोक धाकड़, रंजीतसिंह परमार, राजेंद्र सिंह हर्षाना, विजेंद्र सिंह जादौन, कार्यालय मंत्री राजेश सिकरवार, सह कार्यालय मंत्री राजेश यादव, मीडिया प्रभारी मुकेश भारद्वाज, प्रचार मंत्री जयकुमार शर्मा सहप्रचार मंत्री करतारसिंह राजपूत जिला कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा बनाए गए हैं। इनके अलावा सभी मंडलों के अध्यक्ष घोषित किए हैं।