- Hindi News
- ‘दक्षता बढ़ाने व्यवहार परिवर्तन की ट्रेनिंग दी जाएगी स्निप कार्यक्रम में’
‘दक्षता बढ़ाने व्यवहार परिवर्तन की ट्रेनिंग दी जाएगी स्निप कार्यक्रम में’
एकीकृतबाल विकास कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों के काम करने की दक्षता बढ़ाने कुपोषण दूर करने के लिए लोगों के व्यवहार के परिवर्तित करने के लिए स्निप कार्यक्रम के तहत जिला, ब्लाक ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण दिए जाएंगे। यह बात यूनिसेफ के संभागीय कंसलटेंट अभिषेक सिंह ने कही। श्री सिंह, सोमवार को पोरसा क्षेत्र की आंगनबाड़ी का अवलोकन करने के लिए सीडीपीओ डा. मनोज गुप्ता के साथ मेहदोरा प्रेमपुरा पहुंचे। उन्होंने दोनों आंगनबाड़ी केन्द्र की गतिविधियों के साथ वहां के रिकॉर्ड को भी चेक किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को भी देखा। कंसलटेंट सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं से कहा कि स्पिन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के 30 जिलों में मुरैना को भी चुना गया है। कार्यक्रम के तहत जिले में जिला स्तरीय, ब्लाॅक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित कर्मचारियों के काम करने की दक्षता को विकसित किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को बताया जाएगा कि वह गांव के लोगों में व्यवहार परिवर्तन को कैसे ला सकेंगी।