वृद्धजन नेत्रहीन बच्चों को फल बांटे
मुरैना|लायंस क्लबमुरैना के पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजन नेत्रहीन स्कूल के बच्चों को फल बिस्किट वितरित किए। इस अवसर पर नेत्रहीन बच्चों ने देशभक्ति के नगमे सुनाए। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष विवेक वर्मा, श्यामसुंदर बंसल, मूलचंद बंसल, ओमप्रकाश गुप्ता, बांकेलाल गोयल, डा. बीएल राजपूत, डा.एपीएस यादव, गिर्राज मंगल बीएन गुप्ता उपस्थित रहे।