रामपाल के अनुयािययों ने रैली निकाली, सीबीआई जांच की मांग
हिसार (हरियाणा) के रामपाल और अनुयायियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रविवार को रामपाल के अनुयायियों ने रैली निकाली। नगर के प्रमुख मार्गों से नारेबाजी करते हुए अनुयायी तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर मांगों से अवगत कराया।
सुबह बड़ी संख्या में क्षेत्र से रामपाल के अनुयायी कामथ के सामुदायिक भवन पहुंचे। जहां पर अनुयायी विश्वनाथ साहू ने कहा संत कबीर की तरह रामपाल भी सच्चाई के मार्ग पर चलकर विश्व को सतमार्ग पर लाने का संदेश दे रहे थे। समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के खिलाफ अभियान चला रहे थे। उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा और हरियाणा पुलिस ने देश द्रोह सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अनुयायियों ने झूठे मुकदमे वापस लेने और मामलों की सीबीआई जांच करने की मांग की है।
फोटो 3
मुलताई। हिसार में सीबीआई जांच की मांग काे लेकर रैली निकालते अनुयायियों।