पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेत खलिहान में लगी आग, फसल जली

खेत-खलिहान में लगी आग, फसल जली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक के खरसाली में रविवार को दोपहर में दो किसानों के खेत में आग लग गई। आगजनी से गेहूं और चने की फसल जल गई। दोनों किसानों को लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

नपा की फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। खरसाली निवासी दीनू पवार के खेत के खलिहान में रखी चने की फसल में से अचानक धुआं उठने लगा। दीनू पवार सहित किसानों ने जाकर देखा तो फसल में आग लगी हुई थी। आग तेजी से फैलते हुए पड़ोसी किसान हरी पंवार के खेत में लगी गेहूं की फसल में पहुंच गई।देखते ही देखते दीनू पंवार के खलिहान और हरी पंवार के खेत में लगी फसल आग की चपेट में आ गई। किसानों ने खेतों के कुओं से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। अजय यादव ने आग बुझाने के लिए नपा फायर ब्रिगेड को फोन लगाया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई।







फोटो 5

खबरें और भी हैं...