बीमारी के कागजात गुम, रिश्तेदार परेशान
मुलताई| सालबर्डी निवासी अमोल निरमड़े गंभीर बीमारी के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को अमोल के परिजन सिरसावाड़ी निवासी ललित चौहान बीमारी से संबंधित दस्तावेज, अमोल का वोटर आईडी, राशन कार्ड लेकर जा रहे थे। मुलताई बस स्टैंड से दस्तावेजों का बैग गुम हो गया। जिससे अमोल के रिश्तेदार परेशान है।