अधिवक्ता संघ का चुनाव आज
मुलताई| अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। शाम 4 बजे से मतगणना और परिणामों की घोषणा होगी। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता जीजी घोडे, कल्लूसिंह रघुवंशी और राजेश शर्मा के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव और कार्यक्रम प्रभारी के पद के लिए भी मतदान होगा। चुनाव अधिकारी रंजना बामने ने बताया सुबह 11 से 3 बजे तक मतदान और शाम 4 बजे से मतगणना होगी।