पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानकी नर्रे 400 और निमाई मंडल 2 हजार वोटों से आगे

जानकी नर्रे 400 और निमाई मंडल 2 हजार वोटों से आगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
17 टेबल पर दस राउंड में हुई मतगणना

पंचायत चुनाव के रुझान आते ही प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस

जिपं सीट पर भाजपा की शक्ति रहीं आगे

घोड़ाडोंगरी| एक्सीलेंसस्कूल में रविवार को जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य की मतगणना की गई। दोपहर को ही परिणाम सामने आने लगे थे। यहां से जिला पंचायत सदस्य पद पर जानकी नर्रे 400 तथा निमाई मंडल ने 2 हजार तथा श्यामवती तेम्रवाल ने 3400 वोटों से बढ़त बना ली है। हालांकि प्रशासन ने अधिकृत घोषणा 27 28 फरवरी को करेगा।

रिटर्निंग अधिकारी फ्रेंक नावेल के मार्गदर्शन में हुई मतगणना के बाद जनपद सदस्य के लिए वार्ड 1 से सुगंति उइके 1057, वार्ड 2 से रामकिशोर ने 1219 वोट मिले। वार्ड 3 में बबिता अशोक ने 1762, वार्ड 4 में इमला प्रेमलाल ने 1751, वार्ड 5 में रूमी दल्लू ने 1598 वोट से बढ़त बना ली है। वार्ड 6 में शिवनारायण मर्सकोले ने 1029, वार्ड 7 में हसीना पातल ने 500, वार्ड 8 में सुशीला चरण धुर्वे ने 1329, वार्ड 9 में रंजीता समीर पाठक ने 1329 वोट मिले। वार्ड 10 से रंजना ने 1894, वार्ड 11 से दिलीप सिंह ने 1482, वार्ड 12 से कमलेश झल्लारे ने 1170, वार्ड 13 से देवकी विनोद ने 1393, वार्ड 14 से मिश्रीलाल ने 1724, वार्ड 15 से शिवदीन ने 1138 वोट मिले। वार्ड 17 से शिवपाल ने 952, वार्ड 18 में गीता राजेंद्र ने 2501, वार्ड 19 से लीला मारोती ने 506, वार्ड 20 से मीना ने 680, वार्ड 22 में श्यामबती ने 1943 , वार्ड 23 में विष्णुपद नेपाल ने 1702 ,वार्ड 24 में प्रियंका ने 1665 तथा वार्ड 25 से प्रबोध ने 1012 वोट मिले हैं।

घोड़ाडोंगरी. बढ़त बनाते ही प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला

विजयी जुलूस निकालते प्रत्याशी और समर्थक।

यहां रोचक हुआ मुकाबला

जनपदके वार्ड क्रमांक 19 से जनपद सदस्य पद के लिए खड़े प्रत्याशी शरदचंद्र परिहार और श्रीराम देशमुख को 701-701 वोट मिले हैं। इस वार्ड में अब 27 फरवरी को पर्ची से उम्मीदवार की जीत तय होगी।

जनपद पर भी भाजपा का कब्जा

मतगणनाकेे परिणामों में जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र 1 से मालती अर्जुन सिंह सुहाने, वार्ड 2 से सरोज रामनारायण कलमे, वार्ड 3 से मिश्रीलाल सम्मू धुर्वे, वार्ड 4 से नितेश वटके, वार्ड 5 से डोमा सिंह रतन कुमरे, वार्ड 6 से गीता पति दिलीप, वार्ड 7 से लक्ष्मी सोबू पंडोले, वार्ड 8 से चिरोंजीलाल कवड़े, वार्ड 9 से शंकरराव चढ़ोकार (निर्विरोध), वार्ड 10 से संगीता उइके, वार्ड 11 से शिव प्यारी काजू कहार, वार्ड 12 से कांतिलाल यादव एवं वार्ड 13 से सुशीला शिवदीन सलामे आगे हैं।