अब महिलाएं गांव को करेंगी गंदगी मुक्त
महिलाओं ने संकल्प लेकर शुरू किया अिभयान
सिटीरिपोर्टर|मुलताई
गांवको शराब मुक्त करने के बाद अब माजरी गांव की सफेद गैंग की महिलाओं ने गांव को गंदगी मुक्त और सुंदर बनाने का अभियान शुरू किया है। गांव को साफ रखने की पहल महिलाओं ने अपने घर से शुरू की है।
ग्राम पंचायत द्वारा आधे अधूरे बने शौचालय का निर्माण पूरा किया जा रहा है। जिनके घरों में शौचालय बने हैं उन्हें इसका उपयोग करने की समझाइश दी जा रही है। प्रभात पट्टन ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य माजरी गांव में महिलाओं की सफेद गैंग ग्रामीणों को गांव को साफ और सुंदर रखने के लिए जागरुक कर रही है। ग्रामीणों द्वारा खुले में शौच जाने से गांव के मुख्य और खेत पहुंच मार्ग पर हमेशा गंदगी फैली रहती है। सभी को गंदगी से परेशानी होती थी इसके बाद भी ग्रामीण खुले में शौच जाते हैं।
अब महिलाओं ने गांव को गंदगी मुक्त करने का संकल्प लेते हुए अभियान शुरू किया है। सफेद गैंग की वच्छला बाई, कौसी बाई माजरीवार, इंदो बाई उइके आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत से घरों में शौचालय बना गए है। अधिकांश घरों में शौचालय अधूरे हैं। गैंग की महिलाओं ने अपने घरों में बने अधूरे शौचालय को पूर्ण निर्माण करने के लिए स्वयं के पास से राशि लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के घरों में शौचालय होने के बाद भी इसका उपयोग नहीं कर रहे थे। अब ऐसे लोगों को समझाइश दी जा रही है। समझाइश से एक सप्ताह में खुले में शौच जाने वालों की संख्या कम हो गई है। महिलाओं ने तीन महीने में गांव को गंदगी मुक्त करने का संकल्प लिया है।
ऐसेबनाएंगे गांव काे सुंदर
सफेदगैंग के संरक्षक गुलाबसिंह वाडिवे ने बताया कि गांव के आसपास जंगल है। जंगल से ही गांव की सुंदरता है। कुछ लोग चोरी छिपे जंगल से पेड़ काट लेते हैं। ऐसे लोगों को अब पेड़ काटने से रोका जाएगा। इसके साथ ही गांव में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। ग्रामीणों को भी अपने घरों के आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।