नेत्र परीक्षण शिविर आज
मुलताई| ब्लॉकके बरखेड़ में सोमवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगेगा। बीएमओ डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि पाढर चिकित्सालय और जिला अंधत्व निवारण समिति के तत्वाधान में शिविर लगाया जा रहा है। शिविर सुबह 11 बजे से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुरू होगा। शिविर में मोतियाबिंद की जांच कर ऑपरेशन के लिए मरीजों को चिंहित किया जाएगा। मोतियाबिंद ऑपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण पाढर अस्पताल में नि:शुल्क किया जाएगा।