पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमलावर भालू का शव जंगल में मिला

हमलावर भालू का शव जंगल में मिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| मोर्शीरेंज के जंगल में राहगीर पर हमला करने वाले भालू का शव जंगल में पड़ा मिला। भालू का मुंह और जबड़ा टूटा था। वन विभाग के एसडीओपी टीएस तुलिया ने बताया कि शनिवार को सालबर्डी निवासी अब्दुल हफीज गांव के पास स्थित जंगल में गया था। उस पर भालू ने हमला कर दिया था। अब्दुल भालू से जान बचाकर सालबर्डी पहुंचा और मोर्शी रेंजर को जानकारी दी। उसने रेंजर को बताया कि हमलावर भालू घायल है। रेंजर ने अमले के साथ जंगल का भ्रमण किया। उन्हें दो साल के मादा भालू का शव मिला। श्री तुलिया ने बताया कि भालू की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।